


रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- नैनीताल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर प्रांगण में 16 अक्टूबर से कलश यात्रा के साथ शुरु होने वाले 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां बड़े जोरो से चल रही हैं।
मॉ दुर्गा के स्वागत की तैयारियों को लेकर महिलाएं पूजा स्थल,मिट्टी के घड़ों(कलश) और दीयों को ऐपण कला से सजाने में जुटी हैं।

इस दौरान ऐपण देते समय महिलाएं मांगलिक गीत “शकुन आखर” गाकर मॉ से सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना कर रही हैं।
ऐपण कला राज्य की एक पारंपरिक और अद्भुत लोक शिल्प है जिसे तीज त्योहारों और शुभ अवसरों पर महिलाओं द्वारा बनाया जाता है दुर्गा पूजा और नवरात्रि के पावन अवसर पर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
महिलाएं घड़ों और दीयों में स्वस्तिक,वसुधारा और अष्टदल कमल ऐपण बनाकर दैवीय शक्ति का आह्वान कर रहीं हैं।








