


रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- दिल्ली में आज प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं चकराता विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सेलजा, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व CWC सदस्य गुरदीप सप्पल उपस्थित रहे।








