शैलेन्द्र बर्गली बने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक

शैलेन्द्र बर्गली बने भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक

Spread the love

रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति पर नैनीताल जिले में खेल प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए शैलेन्द्र बर्गली “पंकज” को नैनीताल जिले का सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।
बर्गली लंबे समय से खेल विधाओं से जुड़े हैं उनके पास खेल से समबन्धित अनेक दायित्व हैं।
बर्गली बालीबाल सचिव हैं तथा सीआरएसटी ओल्ड बॉयज फुटबॉल एसोसिएशन में उप सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं।
इसके अलावा रन टू लिव संस्था में कार्यकारणी सदस्य के रूप में भी बर्गली जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
बर्गली डीएसए नैनीताल के मैदान में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं मे संयोजक के रूप मे सक्रीय भूमिका निभाते रहे हैं।
शैलेन्द्र बर्गली को मिले दायित्व पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ,उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, डा मनोज बिष्ट,गोपाल रावत, भरत महरा, सभासद पूरन बिष्ट, हरीश राणा, मोहित साह,करन साह,गौरव हार्पर,आशीष बजाज, विक्रम राठौर, युवराज करायत ने खुशी व्यक्त की हैं।

Uttarakhand