


रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए देशभर में प्रसिद्घ नैनीताल का गोविन्द बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान(जू) इन दिनों देशी विदेशी सैलानियों से गुलजार है यहाँ रोजाना 800 से 1000 विजिटर्स भ्रमण पर आकर यहाँ टाइगर सहित कई प्रजातियों के पक्षियों का दीदार कर सुखद अनुभूति ले रहे हैं।
समुद्र तल से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जू करीब 11 एकड़ में फैला है जिसके चारों ओर हरियाली ही हरियाली है।
जू की की खास बात है कि ये भारत के 3 उच्च ऊंचाई वाले चिड़ियाघरों में से एक है जो यहाँ आने वाले सैलानियों को रोमांच से भर देता है।

हाई एल्टीट्यूड जू में रॉयल बंगाल टाइगर,लेपर्ड,सांभर,तिब्बती भेड़िये,हिरण,हिमालयी भालू सहित गोल्डन फीजेंट,रोज-रिंग्ड पैराकीट,कलिज फीजेंट व लाल जंगली मुर्गे सहित कई पक्षियों प्रजातियां सैलानियों को दीदार कराकर तरोताजा कर देते हैं।
वन क्षेत्र अधिकारी आनन्द लाल ने बताया कि मानसून में सैलानियों की आमद कम थी आजकल संख्या बढ़ने से आय में भी इजाफा हो रहा है।

उन्होंने बताया जू के डॉक्टर्स की तरफ से विंटर सीजन में जानवरों के लिए डाइट चार्ट तैयार किया जा रहा है तांकि उनको ठंड से बचाया जा सके।








