किशन असवाल के आकस्मिक निधन डीएसए ने जताया शोक- इंटर ऑफिसियल एवं कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट किया स्थगित

किशन असवाल के आकस्मिक निधन डीएसए ने जताया शोक- इंटर ऑफिसियल एवं कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट किया स्थगित

Spread the love

रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- नगर के प्रसिद्ध कारोबारी एवं खेल प्रेमी व डीएसए के उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. डी एस बिष्ट के चहेरे भाई किशन असवाल के आकस्मिक निधन पर डीएसए(डिस्टिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड) ने गहरा दुख जताया है।
महासचिव मनोज जोशी की उपस्थिति में डीएसए के समस्त पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
किशन असवाल के आकस्मिक निधन के बाद आज से मैदान में शुरु होने वाले ऑफिसियल एवं कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
अब ये टूर्नामेंट आगामी 2 नवम्बर से आरंभ किए जायेंगे।
इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. डी एस बिष्ट,महासचिव मनोज जोशी,खीमराज देवपा,चन्द्र लाल साह,पवन सिंह खड़ायत,रवि जोशी,हरीश जोशी,शैलेन्द्र बर्गली,दीपेन्द्र साह, करन सती,किशन सिंह नेगी,अंकित चन्द्रा,डॉ. संतोष कुमार,त्रिभुवन पाण्डेय, भुवन बिष्ट,दीपक बिष्ट,धर्मेन्द्र कुमार शर्मा,बिशन सिंह मेहता,दुर्गेश राज सिंह बिष्ट,विकास जोशी व डॉ. मनोज सिंह बिष्ट सहित तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे।

Uttarakhand