


रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से डोल उठी।
बीती आधी रात करीब 1 बजकर 58 मिनट पर आये भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी।
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि गहरी नींद में सोए लोग दहशत में उठे और घरों से बाहर की ओर भागे।
उत्तराखंड में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई।








