


रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की पुण्यतिथि पर आज पर्यटन नगरी नैनीताल में उनको नमन करते हुवे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान पंत जयंती से जुड़े पूरन मेहरा व नगर पालिका परिषद की निर्वतमान सभासद प्रेमा अधिकारी सहित आम जनता ने स्वर्गीय पंत जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।








