


रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- नैनीताल वासियों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है कल यानी 2 नम्बर से लोवर मॉलरोड पर आपको गाड़ियां फर्राटा भरती नजर आयेंगी।
करीब एक साल बाद नैनीताल की लोवर मॉलरोड गाड़ियों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोल दी जायेगी।
आपको बता दें कि बीते वर्ष 2025 में लोवर मॉलरोड का करीब 40 मीटर का बड़ा हिस्सा धंसकर झील में समा गया था उसके बाद से लोवर मॉलरोड को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था उसके बाद सितम्बर 2025 में लोक निर्माण विभाग द्वारा टीएचडीसी की मदद से इसमें ट्रीटमेंट का कार्य शुरु किया गया जिसमें 3 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत आयी।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना ने बताया कि विभाग द्वारा माइक्रो-पाइलिंग और स्थायी ट्रीटमेंट का काम पूरा किया जा चुका है और बीच में बने अस्थाई रैंप को हटाया जा रहा है जिसके बाद 2 नवम्बर से लोवर मॉलरोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
उन्होंने बताया लोवर मॉलरोड में जहाँ-जहाँ पर छोटी-मोटी दरारें आ रही हैं वहाँ पर ग्राउंटिंग कर सड़क को मजबूत किया जाएगा।
लोवर मॉलरोड खुलने से अपर मॉलरोड पर पड़ने वाले दवाब व चरमराती यातायात व्यवस्था पर भी काफी सुधार आएगा और लोगों को सुलभ आवाजाही में मदद मिलेगी।








