
रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- धारी ब्लॉक के ग्राम सभा महतोलियागाँव नदगल के ग्रामीणों आजादी से आज तक मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग कर रहे थे मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक अपना सामान लाने, मरीजो को घोडो या कंधे में लाना पड़ता था किसानों को अपनी उपज को मंडी पहुंचने तक सारा पैसा किराये भाड़े मै लग जाता था।
यहा के लोगो को काफी परेशानियों का समाना करने पड़ता था।
ग्रामीणों ने कहा यहां के ग्रामीणों ने पूर्व मै कई जनप्रतिनिधियों से भी मोटर मार्ग बनाने की मांग की लेकिन किसी ने ग्रामीणों की नहीं सुनी।
ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग के निर्माण करने की मांग की।
मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ पहले मोटर मार्ग बनाने हेतु वन व पर्यावरण विभाग से स्वीकृति कराई जिसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था।
मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।
मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए शाशन से धनराशि स्वीकृति करा कर आज मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
मंत्री कैड़ा ने कहा जल्दी ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा।


