

रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी सचिव राजेन्द्र सिंह बिष्ट आज नैनीताल पहुंचे जहाँ उन्होंने ऐतिहासिक डीएसए मैदान में चल रहे निर्माणाधीन कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस मौके पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी व हॉकी सचिव सी एल साह ने बिष्ट का स्वागत कर ग्राउंड में चल रहे 100वें ऑल इंडिया ट्रेंड्स हॉकी कप टूर्नामेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सीएम के निजी सचिव ने सराहना करते हुए कहा कि नगर की प्रसिद्ध संस्था डीएसए खेलों को बढ़ावा देने के लिये समर्पण भाव से कार्य कर रही है जो यहाँ के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए खुशी की बात है और डीएसए ग्राउंड का ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सरकार भी पूरी निष्ठा के साथ विकास कार्यो को कर रही है जिससे कि ये धरोहर संरक्षित रहे और यहाँ खेलों का आयोजन होता रहे।
निजी सचिव ने ग्राउंड में चल रहे हॉकी मैच का भी आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी,हॉकी सचिव सी एल साह,भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की,जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया,शैलेन्द्र बर्गली,खजान डंगवाल व भारत सिंह मेहरा सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।


